20 अगस्त 2011 - 19:30

गाजा पट्टी में दो दिनों के अंदर 22 लोगों की मौत के बाद हमास ने इस्राइल के साथ अनौपचारिक युद्धविराम के खात्मे का ऐलान किया है

गाजा पट्टी में दो दिनों के अंदर 22 लोगों की मौत के बाद हमास ने इस्राइल के साथ अनौपचारिक युद्धविराम के खात्मे का ऐलान किया है। हमास की मिलिट्री विंग ‘इज अल दीन अल कासाम ब्रिगेड’ के प्रवक्ता अबू ओबीदा ने कहा है कि इन मौतों के बाद वह गाजा पट्टी में इस्राइल के साथ युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध नहीं रह गया है। हमास ने गाजा में मौजूद सभी धड़ों से इस्राइल की गोलीबारी का जवाब देने की भी अपील की है। शुक्रवार को इस्राइली युद्ध विमानों के मध्य गाजा शहर पर किए हवाई हमले में तीन नागरिक मारे गए थे। 
गाजा के एक स्वास्थ्य अधिकारी की कार पर हुए हमले में अधिकारी समेत उसके परिवार के तीन लोग मारे गए। इसमें तीन लोग घायल भी हुए हैं। इसे मिलाकर बृहस्पतिवार के बाद मरने वालों लोगों की संख्या 14 हो गई थी। 
बृहस्पतिवार से अब तक इस्राइल गाजा पट्टी में एक दर्जन से ज्यादा हवाई हमले कर चुका है।
समाचार समाप्त
.........
166